www.topresultinfo.com

Topresultinfo.com

Topresult Info

WWW.TOPRESULTINFO.COM
TopResultInfo: सभी नवीनतम सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और आंसर-की की सही, सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी प्रदान की जाती है।

SSC CPO SI Recruitment 2026 : 1871 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, योग्यता, फीस, फिजिकल और चयन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए SSC CPO SI भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1871 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती में दिल्ली पुलिस एवं विभिन्न CAPF में सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य देखें।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
SSC CPO SI Recruitment 2026
महत्वपूर्ण तिथियां Important Dates
SSC CPO SI भर्ती 2026 में आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखना जरूरी है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन और शुल्क भुगतान पूरा करें,

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026 
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 01 अक्टूबर 2026 
  • आवेदन सुधार: 08–10 अक्टूबर 2026 
  • परीक्षा शहर की जानकारी: बाद में सूचित किया जाएगा
  • एडमिट कार्ड: बाद में जारी होगा
  • परीक्षा तिथि: बाद में घोषित होगी

आवेदन शुल्क Application Fee
SSC CPO SI भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। आवेदन करते समय उम्मीदवार निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। शुल्क जमा करने से पहले अपनी श्रेणी की जांच अवश्य कर लें।

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹100/-
  • SC/ST/महिला: ₹0/-
  • पहली बार आवेदन सुधार शुल्क: ₹200/-
  • दूसरी बार आवेदन सुधार शुल्क: ₹500/-
  • भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग

आयु सीमा Age Limit
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त 2026 को निर्धारित मानदंड के अनुसार होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

  • SI (Executive) in CISF: 18 से 30 वर्ष
  • अन्य पद: 20 से 25 वर्ष
  • आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।

रिक्ति विवरण Vacancy Details
SSC CPO SI भर्ती 2026 में दिल्ली पुलिस तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के विभिन्न पदों के लिए कुल 1871 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। पद और श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) – पुरुष एवं महिला, श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

श्रेणी पुरुष महिला,
UR87 पद 47 पद 
OBC54 पद 30 पद 
SC30 पद 16 पद 
ST14 पद 08 पद 
EWS20 पद 11 पद 
कुल 205 पद 112 पद

 

CAPFs में सब-इंस्पेक्टर के पद

बल का नाम पुरुष महिला कुल 
CRPF22529254
BSF43522457
ITBP15928187
CISF20050250
SSB15418172
कुल 11731471320

CISF में सब-इंस्पेक्टर (फायर) – पुरुष

श्रेणीपद 
UR74
EWS75
OBC52
SC16
ST17
कुल 234

कुल रिक्तियां: 205 + 112 + 1320 + 234 = 1871 पद.

शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility)

SSC CPO SI भर्ती 2026 में उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी उत्तीर्ण करनी होगी। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए मानक अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।
पुरुष उम्मीदवार
ऊंचाई: सामान्य/OBC/SC – 170 सेमी
ST: 162.5 सेमी
पहाड़ी क्षेत्र: 165 सेमी
छाती: सामान्य/OBC/SC – 80–85 सेमी
ST: 77–82 सेमी
पहाड़ी क्षेत्र: 80–85 सेमी
दौड़:
100 मीटर – 16 सेकंड
1.6 किमी – 6.5 मिनट
अन्य PET:
लंबी कूद – 3.65 मीटर (3 अवसर)
ऊंची कूद – 1.2 मीटर (3 अवसर)
शॉट पुट (16 पाउंड) – 4.5 मीटर (3 अवसर)
महिला उम्मीदवार

ऊंचाई: सामान्य/OBC – 157 सेमी
ST: 154 सेमी
पहाड़ी क्षेत्र: 155 सेमी
छाती: लागू नहीं
दौड़:
100 मीटर – 18 सेकंड
800 मीटर – 4 मिनट
अन्य PET:
लंबी कूद – 2.7 मीटर (3 अवसर)
ऊंची कूद – 0.9 मीटर (3 अवसर)

Education Qualification
SSC CPO SI भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपने पद के लिए निर्धारित योग्यता और अन्य आवश्यक शर्तों की जांच अवश्य करें।

  • दिल्ली पुलिस में SI (Executive): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री तथा वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • CAPF में SI (Executive): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
  • CISF में SI (Fire): पुरुष उम्मीदवार के पास विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ स्नातक डिग्री या संबंधित विषय/ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
  • अन्य आवश्यक योग्यताएं: उम्मीदवार को संबंधित पद के लिए निर्धारित शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के मानदंड भी पूरे करने होंगे।

How to Download / How to Fill Form
योग्य उम्मीदवार SSC CPO SI भर्ती 2026 का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें और अंतिम सबमिशन से पहले पूरे फॉर्म की जांच अवश्य कर लें।

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने Registration Number/ User ID और Password से लॉगिन करें।
  • SSC CPO SI Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक, श्रेणी और पद वरीयता से जुड़ी जानकारी भरें।
  • मांगे गए फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचकर Submit करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

Mode of Selection
SSC CPO SI भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा।

  • पेपर-I (Computer Based Examination)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • पेपर-II (Computer Based Examination)
  • मेडिकल परीक्षा
  • अंतिम चयन एवं पद आवंटन

SSC CPO SI Recruitment 2026 : 1871 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

Interested Candidates Can Read the Full Notification Before Apply Online
MOST IMPORTANT LINKS
Apply OnlineRagistration  || Login
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top